बैतूल: आठनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 माह से फरार 2 महिला सहित 3 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 : आठनेर, जिला बैतूल (मध्य प्रदेश)
🎤 रिपोर्ट : अकरम खान पटेल, ब्यूरो चीफ बैतूल
बैतूल। जिले में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आठनेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 9 माह से फरार चल रहे 2 महिला और 1 पुरुष सहित कुल 3 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने तीनों वारंटियों को अलग-अलग गांवों में दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद तीनों को 4 नवंबर 2026 को माननीय न्यायालय भैंसदेही के समक्ष पेश किया गया।
ग्राम गोहंदा और मांडवी में दी दबिश
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेएमएफसी न्यायालय भैंसदेही से जारी स्थाई वारंटों की तामीली के लिए आठनेर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान 4 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम गोहंदा एवं ग्राम मांडवी में दबिश देकर तीनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण
1. सीमा भलावी (40 वर्ष)
पति मनीष भलावी, निवासी ग्राम गोहंदा, थाना आठनेर।
2. फूलाबाई भलावी (50 वर्ष)
पति दामू भलावी, निवासी ग्राम गोहंदा, थाना आठनेर।
उक्त दोनों महिला वारंटियों के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 455/25, अपराध क्रमांक 76/25, धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत स्थाई वारंट जारी थे।
3. मनीष पिता गेंदराव सावे (45 वर्ष)
निवासी ग्राम मांडवी, थाना आठनेर।
उक्त पुरुष वारंटी के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 454/25, अपराध क्रमांक 372/24, धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत स्थाई वारंट जारी था।
एसपी के निर्देशन में चल रहा गिरफ्तारी अभियान
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना के निर्देशन में जिले में फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ एवं लंबित वारंटों की तामीली के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री लोकेश डावर के मार्गदर्शन में थाना आठनेर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, सहायक उपनिरीक्षक संतोष चौधरी, प्रधान आरक्षक 60 भजनलाल चौहान, आरक्षक 226 बीरबल मीणा, आरक्षक 499 मनीष पटेल एवं महिला आरक्षक 497 ज्योति तुमराम की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित स्थाई वारंटों की तामीली हुई है। जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
📺 जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
रिपोर्ट: अकरम खान पटेल
ब्यूरो चीफ, बैतूल (मध्य प्रदेश)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें