| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 गेहूं की फसल पर कीटों का हमला, 70 से 80 फीसदी फसल प्रभावित; किसानों ने मांगा मुआवजा

बैतूल/चिचोली। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की चिचोली तहसील के ग्राम जामली, पंचायत आलमपुर में गेहूं की फसल पर माहू और इल्लि कीटों के प्रकोप से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में कीटों के हमले से फसल को भारी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जामली निवासी किसान राजेन्द्र प्रसाद यादव पिता बाबूलाल यादव के खेत में गेहूं की फसल का लगभग 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हुआ है। किसान के अनुसार करीब 2 क्विंटल गेहूं की फसल नष्ट हो चुकी है।



कृषि विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

मामले की जानकारी मिलने पर सोमवार 2 नवंबर 2026 को कृषि विभाग की टीम ने खेत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फसल पर माहू एवं इल्लि कीटों का प्रकोप पाया गया। अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। कृषि विभाग के AGO ने भी पंचनामे पर हस्ताक्षर किए।

निरीक्षण में बताया गया कि कीटों के प्रकोप के कारण गेहूं के पौधों की पत्तियां और कोमल हिस्से प्रभावित हुए हैं। इससे फसल की बढ़वार रुकने के साथ उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है।

सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे पटवारी

किसान पक्ष की ओर से पटवारी को फसल नुकसान की सूचना दिए जाने की बात कही गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पटवारी के मौके पर नहीं पहुंचने की जानकारी सामने आई है। इससे प्रभावित किसानों में नाराजगी देखी जा रही है। किसानों का कहना है कि राजस्व विभाग द्वारा भी जल्द निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें सरकारी सहायता मिल सके।

प्रभावित किसानों की सूची

ग्राम जामली, पंचायत आलमपुर में प्रभावित किसानों के नाम इस प्रकार बताए गए हैं—


1. राजेन्द्र प्रसाद यादव पिता बाबूलाल यादव – 70 से 80 प्रतिशत नुकसान।

2. जीवन यादव पिता बाबूलाल यादव।

3. जगदीश पंद्राम पिता चरण लाल।

4. आनंद यादव पिता मुन्नी लाल यादव।

5. नंद किशोर यादव पिता देवीदिन यादव।

किसानों ने प्रशासन से लगाई गुहार

प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग से मांग की है कि फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा एवं आवश्यक कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और प्रभावित किसानों को राहत कब तक मिल पाती है।


जन-जन की आवाज न्यूज़ 24

संवाददाता: अकरम खान पटेल

ब्यूरो चीफ, बैतूल (मध्यप्रदेश)



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज