| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

  रामपुर में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को लेकर निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से शुरू हुई प्रभात फेरी, संगत ने किया शब्द-कीर्तन और लंगर प्रसाद का वितरण

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 रामपुर

जिला रिपोर्टर: यूसुफ की रिपोर्ट

रामपुर। जगतगुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभात फेरियों का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में 8 नवंबर को प्रातः 5:15 बजे गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा, सिविल लाइंस रामपुर से प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभात फेरी गुरुद्वारा रोड से होते हुए हरमिंदर सिंह फोटो स्टेट वाली गली पहुंची। यहां स्वर्गीय रामलाल के घर, पुनीत अरोड़ा, हरपाल सिंह तथा स्वर्गीय निहाल सिंह के घर से होते हुए अजीत सिंह एवं रविंद्र सिंह के निवास तक पहुंची। इस दौरान गली में एक स्थान पर संगत द्वारा शब्द-कीर्तन किया गया तथा लंगर प्रसाद वितरित किया गया।

इसके पश्चात प्रभात फेरी स्वर्गीय पुरुषोत्तम सिंह की चक्की से होते हुए स्वर्गीय चरण कौर वाली गली पहुंची। यहां प्रेम अरोड़ा, सतपाल सिंह, स्वर्गीय चरण सिंह, सतविंदर सिंह, हरमिंदर सिंह एवं अमरजीत सिंह के घरों से होते हुए स्वर्गीय हरबंस लाल अरोड़ा, महेंद्र अरोड़ा तथा जोगिंदर सिंह के निवास से होकर निकली।

पूरे मार्ग में श्रद्धालु गुरु नानक देव जी की वाणी एवं गुरबाणी का कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह स्थानीय संगत ने पुष्प एवं प्रसाद के साथ प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रभात फेरी सुबह लगभग 7:15 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई।

सहज पाठ साहिब का भी चल रहा नियमित आयोजन**

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 20 जुलाई से संगति रूप में सहज पाठ साहिब का पाठ प्रतिदिन रात्रि 8:45 बजे से 9:15 बजे तक किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि तक 1,246 पृष्ठों का पाठ पूरा हो चुका है। सहज पाठ साहिब की समाप्ति 24 नवंबर को होगी।

प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी श्रद्धालु शब्द-कीर्तन एवं गुरबाणी का गायन करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी के आगे इकबाल सिंह निशान साहिब की सेवा निभा रहे थे, जबकि ठेले की सेवा निक्का सिंह द्वारा की जा रही थी।

9 नवंबर को नहीं निकलेगी प्रभात फेरी

आयोजकों द्वारा बताया गया कि 9 नवंबर को श्री नानकमत्ता साहिब में दीपावली का कार्यक्रम होने के कारण इस दिन प्रभात फेरी नहीं निकाली जाएगी।

वहीं, 10 नवंबर को प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रातः 5:00 बजे प्रारंभ होगी। यह बाबा दीप सिंह नगर में भ्रमण करते हुए आर.एन. मोटर्स से होकर पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न होगी।

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में संगत एवं प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने सहभागिता की। पूरा वातावरण गुरु नानक देव जी महाराज की वाणी, भक्ति और सेवा भावना से भक्तिमय बना रहा।

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज