| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में 48 उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मानित

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी, भोपाल में 3 नवंबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे 44वें एवं 45वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले कुल 48 उप पुलिस अधीक्षक अधिकारियों को प्रदेश की पुलिस सेवा के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें जिला बल के 37, रेडियो संवर्ग के 9 तथा जिला सेनानी होमगार्ड के 2 अधिकारी शामिल हैं।

इन दोनों बैचों में 20 महिला अधिकारी और 28 पुरुष अधिकारियों ने अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी अधिकारी प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों में अपनी सेवाएं देंगे।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव परेड की सलामी लेंगे तथा परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों में विजेता अधिकारियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

इस दीक्षांत समारोह को मध्यप्रदेश पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद नए उप पुलिस अधीक्षक प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

स्थान: मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी, भोपाल।
दिनांक: 3 नवंबर 2026 | समय: प्रातः 9:30 बजे।


रिपोर्ट: दुर्गेश यादव
मध्यप्रदेश हेड
जन जन की आवाज न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज