सपा नेता तजिंद्र सिंह विर्क के कैंप कार्यालय पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 – रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
बिलासपुर (रामपुर)। माटखेड़ा रोड स्थित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं किसान नेता तजिंद्र सिंह विर्क के कैंप कार्यालय पर दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए सपा नेता एवं किसान नेता तजिंद्र सिंह विर्क ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि यह अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सत्य, प्रेम, इंसानियत और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने तथा समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की
कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि अथर अली खां ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली खुशियों और उल्लास का पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने तथा समाज में प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।
दीपावली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की बधाई दी और आपसी मेल-मिलाप के साथ खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर ओशियन सिंह यादव, विपिन गंगवार, पंकज यादव, मोहन स्वरूप राजपूत, ललित पाल, राजेश यादव, सद्दाम हुसैन, कौशिक शर्मा, हरमीत राजपूत, दलजीत सिंह, परमिंदर सिंह, रविंद्र सिंह, डॉ. धर्मपाल, विक्रम प्रजापति, टीना, बलजीत सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24
सच्ची खबर, निष्पक्ष खबर, हर खबर आप तक।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें