सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: पांच महिलाओं की मौत, कई घायल
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 : सीतापुर |
रिपोर्टर: सुनील सिंह, ब्यूरो चीफ सीतापुर
सीतापुर। जिले के बरगावां-पिहानी मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। मुंडन संस्कार से वापस लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
हादसे में पांच महिलाओं की मौत की खबर
इस दर्दनाक हादसे में पांच महिलाओं की मौत होने की खबर है, जबकि कई महिलाएं और बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल और विधायक शशांक त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर
इस दर्दनाक दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। एक धार्मिक संस्कार से खुशियां मनाकर घर लौट रहे परिवारों पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत एवं उपचार संबंधी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24
सच्ची खबर, निष्पक्ष खबर,
रिपोर्ट: सुनील सिंह ब्यूरो चीफ, सीतापुर


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें