| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026: डूमरकछार में 13 नवंबर को लगेगा 13वां शिविर


पौराधार/राजनगर। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार अनूपपुर जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान का 13वां साप्ताहिक शिविर आगामी 13 नवंबर 2026 को नगर परिषद डूमरकछार (पौराधार) के सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा।

शिविर को लेकर नगर परिषद डूमरकछार के निकाय अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति सदस्य डॉ. सुनील कुमार चौरसिया सहित समस्त पार्षदों ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

शिविर की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। अभियान के सुचारू संचालन के लिए कोतमा अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) टी.आर. नाग को नोडल अधिकारी तथा नगर परिषद डूमरकछार के मुख्य नगरपालिका अधिकारी शरद गौतम को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

शिविर का मुख्य उद्देश्य अनूपपुर ब्लॉक एवं डूमरकछार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नागरिकों की जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित आवेदनों एवं शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।

शिविर के दौरान जनपद पंचायत अनूपपुर, तहसील कोतमा, उप-तहसील बिजुरी तथा थाना क्षेत्र से जुड़े मैदानी अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहकर लंबित प्रकरणों के निराकरण में सहयोग करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर दिवस के प्रथम चरण में जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित शासकीय संस्थाओं, स्थानीय स्कूलों, आंगनबाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों, राशन दुकानों तथा क्षेत्र में संचालित विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे सभी अधिकारी शिविर स्थल पर पहुंचकर आम जनता से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का समाधान करेंगे।

शिविर में आयुष्मान कार्ड निर्माण, समग्र आईडी, ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं से जुड़े मामलों की विशेष रूप से समीक्षा की जाएगी।

निकाय अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार चौरसिया, समस्त पार्षदगण एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लें और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिक से अधिक सहभागिता करें।

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24  अनूपपुर 

 जिला ब्यूरो चीफ राजेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज