| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

किसानों ने खाद के बढ़े दामों और महंगाई के खिलाफ उठाई आवाज, सरकार से की राहत की मांग

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की एक पंचायत 1 नवंबर 2026 को ग्राम हिम्मतनगर में आयोजित की गई। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं, खाद के बढ़ते दामों, फसलों का उचित मूल्य न मिलने और बढ़ती महंगाई को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान किसानों ने सरकार से कृषि संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग उठाई।


पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा खाद के दामों में बढ़ोतरी किए जाने से किसान और मजदूर वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 12:32:16 खाद के कट्टे पर 550 रुपये की बढ़ोतरी से किसानों में नाराजगी है। एक तरफ किसानों की फसलों के दाम नहीं बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खाद, कीटनाशक दवाइयों और कृषि यंत्रों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

उन्होंने कहा कि महंगाई ने किसान और मजदूर वर्ग की कमर तोड़ दी है। खराब फसलों के मुआवजे का भुगतान भी अभी तक पूरी तरह नहीं हो पाया है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। सरकार को किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

पंचायत को संबोधित करते हुए जिला महासचिव सरदार मक्खन सिंह चौहान ने वन विभाग में कथित भ्रष्टाचार और मनमानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी जंगलों को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस मामले में संबंधित अधिकारियों से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

प्रमुख जिला महासचिव रईस अहमद ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अंबावता हमेशा से तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाती रही है। किसानों पर अत्याचार और उनका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित करने तथा किसान-मजदूरों को कर्जमुक्त करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ संगठन हमेशा संघर्ष करता रहेगा और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

पंचायत में इन मांगों को प्रमुखता से उठाया गया

  1. खाद के बढ़े हुए दामों पर सरकार पुनर्विचार करे।
  2. किसानों की फसलों का उचित मूल्य निर्धारित किया जाए।
  3. खराब फसलों के बकाया मुआवजे का भुगतान कराया जाए।
  4. गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल किया जाए।
  5. किसान और मजदूरों को कर्जमुक्त किया जाए।
  6. वन विभाग में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच कराई जाए।

ये रहे मौजूद

पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने की, जबकि संचालन युवा प्रांतीय उपाध्यक्ष मुराद खान ने किया।

इस अवसर पर आफताब आलम एडवोकेट, हाजी शराफत अली, इमरान खान, आरिफ अली, हाजी हबीब वारसी, जाकिर अली वारसी, जमुना प्रसाद, धर्मदास, पप्पू दिवाकर, डॉ. जयपाल सिंह, शाहरुख मियां, बिलाल मियां, ऑलवेज खान, हड़ताल सिंह यादव, मुकेश श्रीवास्तव, रेखा रानी, जानकी प्रसाद, सुहेल पांडे, गौरी बेगम, आरिफा बेगम, फरजाना बेगम सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24: रामपुर
✍️ रिपोर्ट: रफीउल्लाह खान, ब्यूरो चीफ


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज