| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 जूट और सुतली से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, पर्यावरण संरक्षण का दे रही संदेश

वाराणसी। शारदीय नवरात्र की नवमी पर काशी के विभिन्न पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के प्रसिद्ध पूजा पंडालों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में सोनारपुरा क्षेत्र के केदारघाट स्थित केदार स्पोर्टिंग क्लब का पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र है। इस बार मां की प्रतिमा जूट और सुतली जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार की गई है। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ बनाई गई यह प्रतिमा अपनी अनूठी कलाकारी और भव्य स्वरूप के कारण श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है।

प्रतिमा में आदिशक्ति मां दुर्गा हाथों में त्रिशूल धारण कर महिषासुर का वध करती हुई दिखाई दे रही हैं। मां के दाईं ओर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित हैं, जबकि बाईं ओर मां सरस्वती और भगवान कार्तिकेय विराजमान हैं। खास बात यह है कि सभी प्रतिमाओं का निर्माण जूट और सुतली से किया गया है, जो पर्यावरण के अनुकूल कलाकारी का उदाहरण प्रस्तुत करता है।

हर साल अपनाई जाती है नई थीम

केदार स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि क्लब की ओर से हर साल मां दुर्गा की प्रतिमा के लिए कुछ अलग और नई थीम चुनी जाती है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर जूट और सुतली से मां की प्रतिमा तैयार कराई गई है।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक सामग्री से बनी इस प्रतिमा को श्रद्धालुओं द्वारा सराहा जा रहा है। प्रतिमा के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

इस प्रकार केदारघाट स्थित केदार स्पोर्टिंग क्लब का पूजा पंडाल धार्मिक आस्था के साथ-साथ पारंपरिक कला और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी सामने ला रहा है।

रिपोर्ट: विजय कुमार, रिपोर्टर

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज