सनी वर्मा बने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव, समर्थकों में खुशी की लहर
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के युवा संगठन समाजवादी युवजन सभा में सनी वर्मा को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
सनी वर्मा को प्रदेश सचिव बनाए जाने को संगठन में उनकी भूमिका के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। इस नई जिम्मेदारी के साथ उनसे युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने, संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई जा रही है।
उनके मनोनयन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। बधाई देने वालों में किशन दीक्षित, रविकांत विश्वकर्मा, लक्ष्मीकांत मिश्रा (किशमिश गुरु), लालू यादव, विकास यादव बच्चा, आशू यादव और प्रभाकर यादव समेत अन्य सपा नेता शामिल रहे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि सनी वर्मा अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे। उनके प्रदेश सचिव बनने से युवाओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 की ओर से सनी वर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
📺 जन-जन की आवाज न्यूज़ 24
आपकी आवाज, आपकी खबर।
रिपोर्टर: विजय कुमार | वाराणसी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें