श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के ब्लॉक मंत्री रजनीश सिंह ने सकरन थाना अध्यक्ष सुनील सिंह से की शिष्टाचार भेंट, किया स्वागत एवं अभिनंदन
सकरन (सीतापुर)। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के ब्लॉक मंत्री रजनीश सिंह ने आज सकरन थाना पहुंचकर थाना अध्यक्ष सुनील सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने थाना अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अभिषेक सिंह परमार (विधानसभा अध्यक्ष, लहरपुर), सीनू मिश्रा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने थाना अध्यक्ष सुनील सिंह का स्वागत करते हुए क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था और जनसहयोग को लेकर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री रजनीश सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर तालमेल होना बेहद जरूरी है। पुलिस और समाज के आपसी सहयोग से ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना हमेशा सामाजिक सौहार्द, जनहित और सकारात्मक कार्यों में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए तत्पर है।
वहीं थाना अध्यक्ष सुनील सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए आमजन का सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण है।
मुलाकात के दौरान त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
इस शिष्टाचार भेंट को पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठन के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
रिपोर्टर: सुनील सिंह ब्यूरो चीफ – सीतापुर
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें