| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार वर्मा और उपनिरीक्षक पृथ्वीराज सिंह, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी सेक्टर में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक श्री राजेश कुमार वर्मा एवं उपनिरीक्षक श्री पृथ्वीराज सिंह 31 अक्टूबर 2026 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। दोनों अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर वाराणसी सेक्टर कार्यालय में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम चौरसिया ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें पुस्तक, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) एवं शॉल भेंट कर उनके सेवाकाल के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। साथ ही जीवन के नए चरण की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में दोनों अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस दौरान सेक्टर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों तथा उनके परिजनों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक श्री विजयमल सिंह यादव, श्री वसिष्ठ मिश्र सहित सतर्कता अधिष्ठान के निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षीगण मौजूद रहे। सभी ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए गए सेवाकाल को याद करते हुए उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई दी।

सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ भोज

सेवानिवृत्ति समारोह के उपलक्ष्य में सेक्टर कार्यालय में विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई। इसमें वाराणसी सेक्टर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। इसके अलावा सतर्कता अधिष्ठान से पूर्व में सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

समारोह सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की।

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24
✍️ रिपोर्टर: विजय कुमार वाराणसी



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज