राष्ट्रीय एकता दिवस पर रायसेन में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
जन जन की आवाज न्यूज 24
रिपोर्टर: गुलशन कुमार रायसेन (मध्य प्रदेश)
रायसेन। लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत रायसेन में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन रायसेन से हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा एवं कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया। यह दौड़ पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर महामाया चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24
सच्ची खबर, निष्पक्ष खबर, हर खबर पर नजर।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें