भाजपा कार्यालय पर राजीव सिसोदिया का जोरदार स्वागत, शिक्षक विधायक चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर
जिला रिपोर्टर: यूसुफ की रिपोर्ट
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद राजीव सिसोदिया के रामपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक विधायक चुनाव के रामपुर प्रभारी के रूप में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और संबंधित कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। राजीव सिसोदिया पूर्व में रामपुर जिले के प्रभारी रह चुके हैं। ऐसे में जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका पुराना परिचय रहा है। उनके पश्चिम उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शिक्षक विधायक चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा
समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षक विधायक चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। राजीव सिसोदिया ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि शिक्षक विधायक चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटें। संगठन की मजबूती हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ता आपसी तालमेल बनाए रखते हुए शिक्षकों तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करें।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी को मजबूती मिलती है। इसलिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना चाहिए।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी मंथन
बैठक में आगामी 13 अक्टूबर को बरेली के रामपुर क्लब में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियों और संगठनात्मक व्यवस्थाओं के संबंध में पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।
ये पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, मोहन कुमार लोधी, जगपाल सिंह यादव, राजीव लोचन, प्रदीप गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना, विकास दीक्षित, देवेंद्र चौधरी, नवदीप चौधरी, नेमचंद वर्मा, सुनील मौर्य, संजय चौधरी, पारुल अग्रवाल, सतनाम सिंह, श्रीपाल चौहान, पंकज लोधी, अरविंद चौहान और अशोक राठौर सहित जिला पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें