| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

📰 शीतला माता मंदिर–पीर बाबा विवाद: मुस्लिम पक्ष ने कहा, अदालत का फैसला मंजूर

वाराणसी से विजय कुमार की रिपोर्ट | जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

वाराणसी। जैतपुरा स्थित शीतला माता मंदिर–पीर बाबा भूमि विवाद को लेकर मुस्लिम पक्ष ने प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखा। सफीउर्रहमान अंसारी ने विवादित स्थल को करीब 200 वर्ष पुराना कब्रिस्तान बताते हुए मामले के पुराने न्यायालयीन इतिहास की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि वर्ष 1952 के बाद धर्मचंद ने जमीन पर बने चबूतरे पर पूजा करने की अनुमति मांगी थी। मुस्लिम पक्ष के पूर्वजों ने आपसी सौहार्द के आधार पर इसकी अनुमति दी थी। हालांकि, कुछ वर्षों बाद जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद शुरू हो गया।

सफीउर्रहमान अंसारी के अनुसार, वर्ष 1961 में मामला सामने आया और वर्ष 1963 में न्यायालय ने भूमि की जांच के लिए एक कमेटी गठित की थी। उस समय दोनों पक्षों के वार्षिक आयोजनों के लिए अलग-अलग अवसर निर्धारित किए गए थे।

वहीं, इम्तियाज अहमद अंसारी ने कहा कि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। मुस्लिम पक्ष किसी तरह का विवाद नहीं चाहता और न्यायालय के आदेश का पालन करेगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अदालत का जो भी फैसला होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।

रिपोर्टर: विजय कुमार
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज