| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

बैतूल में 3 अक्टूबर को होगा भव्य कुश्ती दंगल, पहलवानों के लिए आकर्षक इनाम

बैतूल। उर्त यादव समाज, जिला बैतूल एवं कृष्ण जन्म उत्सव समिति के तत्वावधान में 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता जय मां चंडी दरबार मार्ग, तहसील पिचोली में होगी।


दंगल को लेकर आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रतियोगिता में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से पहलवानों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों ने कुश्ती प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

प्रतियोगिता में पहलवानों के लिए 11 हजार रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक के पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय 9 हजार, तृतीय 7 हजार, चतुर्थ 6 हजार, पांचवां 5 हजार रुपये सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा समिति की ओर से विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। आयोजकों का कहना है कि दंगल के माध्यम से पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देने और युवा पहलवानों को मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

जन-जन की खास रिपोर्ट — बैतूल।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज