| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202


प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी पहुंचते ही दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

दिल्ली और हैदराबाद से आ रहे विमानों को नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति, यात्रियों को हुई परेशानी

📍 वाराणसी, उत्तर प्रदेश | रिपोर्टर: विजय कुमार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को वाराणसी पहुंचने के दौरान सुरक्षा कारणों से इंडिगो की दो उड़ानों को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद दोनों विमानों को लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री को लेकर आ रहा भारतीय वायुसेना का विशेष विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने वाला था। इसी दौरान दिल्ली से वाराणसी आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E5025 और हैदराबाद से वाराणसी आ रही फ्लाइट संख्या 6E915 भी वाराणसी के हवाई क्षेत्र में पहुंच गईं।

✈️ दिल्ली की फ्लाइट ने आसमान में लगाए चक्कर

दिल्ली से आने वाली फ्लाइट सुबह करीब 9:25 बजे वाराणसी के हवाई क्षेत्र में पहुंची। लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर विमान ने आसमान में दो-तीन चक्कर लगाए। इसके बाद सुबह करीब 9:40 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया।

वहीं, हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट भी सुबह करीब 9:40 बजे वाराणसी के हवाई क्षेत्र में पहुंची, लेकिन उसे भी लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद उसे भी लखनऊ भेज दिया गया।

🛫 दोपहर 2 बजे तक उड़ानों पर प्रतिबंध

एयरलाइंस के शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 6E5025 सामान्य दिनों में सुबह 8:15 बजे उड़ान भरकर 9:45 बजे वाराणसी पहुंचती है। रविवार को यह फ्लाइट सुबह 8:30 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी।

इसी तरह, हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट सामान्य तौर पर सुबह 9 बजे उड़ान भरकर 10:15 बजे वाराणसी पहुंचती है। रविवार को यह विमान भी सुबह 8:30 बजे हैदराबाद से रवाना हुआ था।

एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता के अनुसार, सुरक्षा कारणों से दोनों विमानों को डायवर्ट किया गया। एयर शो के मद्देनजर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एयरपोर्ट पर NOTAM जारी किया गया है। इस अवधि में यात्री विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ नहीं होगा। दोनों विमानों के दोपहर 2 बजे के बाद वाराणसी पहुंचने की संभावना जताई गई।

रिपोर्टर: विजय कुमार
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज