| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश दे रहा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, आठ जिलों में चला अभियान

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की पहल, सरकारी कार्यालयों, पुलिस थानों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए जागरूकता पंपलेट

वाराणसी। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम 'प्रोबिटी फॉर प्रॉस्पेरिटी' यानी 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' रखी गई है। इसी उद्देश्य को लेकर उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के वाराणसी सेक्टर की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


अभियान की शुरुआत सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा लेकर की। इस दौरान सभी ने सार्वजनिक जीवन और शासकीय दायित्वों में ईमानदारी, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही केंद्रीय सतर्कता आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रतिज्ञा भी ली गई।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने गेल इंडिया लिमिटेड के वाराणसी कार्यालय में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में गेल के महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर एसपी घनश्याम चौरसिया ने सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनसहयोग की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

आठ जिलों में चलाया गया जागरूकता अभियान

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 29 और 30 अक्टूबर को वाराणसी सेक्टर की टीम ने आठ जिलों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत तहसीलों, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, विकास भवन, शैक्षणिक संस्थानों, पुलिस थानों, नगर निगम, वीडीए और रेलवे स्टेशनों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता संबंधी पंपलेट लगाए गए।

इन पंपलेटों के माध्यम से लोगों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों, ईमानदारी, पारदर्शिता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

ईमानदारी और पारदर्शिता से ही बनेगा समृद्ध समाज

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थानों में जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ावा देना तथा आम नागरिकों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करना है। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि सत्यनिष्ठा और ईमानदारी केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश और समाज की समृद्धि का आधार भी हैं।

रिपोर्ट: विजय कुमार
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24
निष्पक्ष खबर, जनहित की बात।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज