| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

गांधी जयंती पर प्रतिमा की सफाई कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री शारदा गुप्ता उर्फ आनंद गुप्ता ने जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को याद करते हुए सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। प्रतिमा की साफ-सफाई के बाद सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए गांधी जी के बताए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री शारदा गुप्ता उर्फ आनंद गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी केवल किसी एक वर्ग या समुदाय के नहीं, बल्कि पूरे भारत के राष्ट्रपिता हैं। उनका जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और देशसेवा की प्रेरणा देता है। गांधी जी का जन्मदिवस प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है। उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि महात्मा गांधी, जिन्हें देशवासी स्नेह से बापू कहते हैं, सत्य और अहिंसा के महान उपासक थे। उन्होंने सत्याग्रह और असहयोग आंदोलन के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। चरखे और स्वदेशी के माध्यम से उन्होंने देशवासियों को आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। गांधी जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि गांधी जी ने समाज में भाईचारे, समानता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। आज की पीढ़ी को उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित एवं समाजहित में कार्य करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, गोलू, मोनू विश्वकर्मा, साहिल मौर्य, दिनेश यादव, राजू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने महात्मा गांधी के आदर्शों को याद करते हुए सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया

रिपोर्ट: विजय कुमार

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज