| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 सीपी ने मातहतों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

वाराणसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वाराणसी रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि गांधी जयंती हमें सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती है। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को समाज और राष्ट्र के विकास से जोड़ते हुए इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से करनी होगी।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।


इस दौरान पुलिस आयुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, डीसीपी गौरव बंशवाल, डीसीपी राजेश पाण्डेय, डीसीपी अनिल यादव, डीसीपी विनीत भटनागर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करने और स्वच्छता के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध रहने के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्ट: विजय कुमार
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज