| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 🌿 प्रकृति की पाठशाला में बच्चों ने जाना पर्यावरण का महत्व

वाराणसी। नमामि गंगे एवं अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति की ओर से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘प्रकृति की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। छावनी स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड मॉडल प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने प्रकृति के बीच पहुंचकर पर्यावरण के महत्व को समझा और स्वच्छ एवं हरे-भरे वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।


कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया गया। इस दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने बच्चों को गंदगी से होने वाले दुष्प्रभावों तथा साफ-सफाई से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बच्चों ने विद्यालय परिसर में उत्साह के साथ पौधारोपण किया। पौधे लगाने के साथ ही बच्चों ने उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नदियों के महत्व तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि जल और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जरूरी है।

प्रकृति की पाठशाला में पर्यावरण से जुड़े विभिन्न प्रश्न बच्चों से पूछे गए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को नमामि गंगे की टी-शर्ट, कैप और कपड़े के झोले देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका स्वर्णा, अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति की अध्यक्ष नीलिमा राय, नमामि गंगे महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, महानगर सह संयोजक बीना गुप्ता, आयुष्मान सिंह, विद्यालय की शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों ने स्वच्छता अपनाने, पौधों की देखभाल करने और जल संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: विजय कुमार

जन जन की आवाज न्यूज 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज