| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

रोसा की बैठक में चुनाव आयोग पर सवाल, सीईसी के इस्तीफे की मांग; 7 अक्टूबर को 10 जिलों से राष्ट्रपति को ज्ञापन

रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान (रोसा) की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को वाराणसी के सिद्धगिरि स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंद्र कपूर जी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला करते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की गई और एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की पूरी प्रक्रिया को असंवैधानिक बताया गया।



बैठक की अध्यक्षता सलाहकार मंडल के अध्यक्ष विजय शंकर पांडेय ने की। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष मंडल के डॉक्टर शम्मी कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन आनंद मिश्रा जी ने किया।


वक्ताओं ने कहा – राष्ट्रदोह की श्रेणी में आता है यह कृत्य

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा किया गया यह कृत्य राष्ट्रदोह की श्रेणी में आता है। एसआईआर की पूरी प्रक्रिया ही असंवैधानिक है। इसे तत्काल रोका जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग लगातार सवालों का जवाब नहीं दे रहा है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

7 अक्टूबर को 10 जिलों में ज्ञापन, राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग

बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 अक्टूबर 2026 को रोसा द्वारा 10 जिलों में महामहिम राष्ट्रपति महोदया को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा। इस ज्ञापन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ संवैधानिक अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की जाएगी।


इन वक्ताओं ने किया संबोधित

इस अवसर पर अनिल श्रीवास्तव जी (पूर्व अध्यक्ष, बीएचयू), प्रो. सुरेंद्र प्रताप जी, प्रो. अनिल उपाध्याय जी, कुंवर सुरेश जी, डॉ. सूबेदार सिंह (पूर्व महामंत्री, बीएचयू), अरविंद किशोर राय जी, रत्नाकर पांडेय जी (वरिष्ठ छात्र नेता, बीएचयू), कमलाकांत पांडेय जी, संतोष प्रताप जी, योगीराज पटेल जी, वीरेंद्र यादव जी तथा राणा रोहित (छात्रनेता, बीएचयू) ने संबोधित किया।

स्वागत एवं अभिनंदन


अंत में सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन वीरेंद्र कपूर जी (वरिष्ठ कांग्रेसी नेता) ने किया।


रिपोर्टर: विजय कुमार वाराणसी

जन जन की आवाज न्यूज़ 24




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज