| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

मंडलीय जिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग और इमरजेंसी भवन का डीएम ने किया निरीक्षण

तीन दिन में 30 बेड पर मरीजों को शिफ्ट करने का निर्देश, चौथे फ्लोर के 58 बेड एक माह में होंगे तैयार

वाराणसी। मंडलीय जिला चिकित्सालय को 500 बेड के मल्टी सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सालय के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को मंडलीय जिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग और इमरजेंसी भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों, बेड की उपलब्धता और चिकित्सा सुविधाओं की शिफ्टिंग की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।


तीन दिन में 30 बेड पर मरीजों को शिफ्ट करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एमसीएच विंग के द्वितीय तल पर 30 बेड पर मरीजों को शिफ्ट करने के लिए वार्ड, वॉशरूम और अन्य आवश्यक सुविधाओं का काम तीन दिन के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए।

वहीं, तृतीय तल पर चल रहे निर्माण एवं व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यों को 25 अक्टूबर से पहले पूरा करने को कहा। इसमें फ्लोर फिनिशिंग, वॉशरूम और ऑक्सीजन व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सुविधाएं शामिल हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद मरीजों को यहां शिफ्ट किया जाए।

चौथे फ्लोर पर एक माह में तैयार होंगे 58 बेड

एमसीएच विंग के चतुर्थ तल पर 58 बेड की व्यवस्था विकसित की जा रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य एक माह के भीतर पूरा कर इसे मरीजों के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

अस्पताल के द्वितीय तल पर 20 बेड पुरुष सर्जरी और 10 बेड महिला सर्जरी के लिए निर्धारित हैं। वहीं, तृतीय तल पर कुल 106 बेड की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसमें 52 बेड पुरुष मेडिसिन, 30 बेड महिला मेडिसिन, 16 बेड पुरुष आर्थोपेडिक और आठ बेड महिला आर्थोपेडिक के लिए निर्धारित किए गए हैं।

चतुर्थ तल पर प्रस्तावित 58 बेड के साथ आईसीयू, पीडियाट्रिक, पीआईसीयू, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, आईसीटीसी और लॉन्ड्री जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

इमरजेंसी भवन में भी चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा

जिलाधिकारी ने मंडलीय जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी भवन का भी निरीक्षण किया। भवन के ग्राउंड फ्लोर पर 40 बेड की व्यवस्था है। यहां एचडीयू, इमरजेंसी, आईसीयू, आइसोलेशन, सेफ हाउस, ईओपीडी, ट्रायज एरिया और रिससिटेशन रूम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

इमरजेंसी भवन के प्रथम तल पर अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और अस्पताल का रिकॉर्ड रूम स्थापित कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, द्वितीय तल पर कुल 41 बेड की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसमें 33 बेड बर्न यूनिट, तीन बेड ओटी प्री-ऑप और पांच बेड पोस्ट-ऑप के लिए निर्धारित हैं।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर डीएम का जोर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए जरूरी सभी व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएं, ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा के अनुसार कार्य पूरा कराकर अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं।

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता करुणेश अरोड़ा, अवर अभियंता लालमणि, निर्माण कार्यदायी संस्था मेसर्स महालाशा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा के परियोजना प्रबंधक श्रीकांत पाल, परामर्शी अभियंता संतोष पटेल, मंडलीय जिला चिकित्सालय के मंडलीय अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार, जिला महिला चिकित्सालय की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. मनीषा सैंगर, एमसीएच विंग के अधीक्षक डॉ. आर.एन. विश्वकर्मा तथा हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक प्रतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे।

जन जन की आवाज न्यूज़ 24
संवाददाता: विजय कुमार | वाराणसी


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज