| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर के समर्थन में बिलासपुर में जनसंपर्क

मदरसा जमाल मुस्तफा सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और प्रबुद्धजनों से की गई मुलाकात

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24
📍 लोकेशन: रामपुर
✍️ ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

बिलासपुर, रामपुर। समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी पद के प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर के समर्थन में बिलासपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान मदरसा जमाल मुस्तफा सहित क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षकों, शिक्षाविदों और प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर चुनाव को लेकर चर्चा की गई।


जनसंपर्क अभियान के क्रम में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी के प्रभारी डॉ. शाहबाज आलम, सपा नेता मोहम्मद अनस खान के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। यहां स्थानीय शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।


इस अवसर पर मोहम्मद अनस खान ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें मदरसा जमाल मुस्तफा सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षकों और शिक्षाविदों से परिचित कराया। मुलाकात के दौरान आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर के समर्थन में मतदान करने की अपील की गई।

बैठक में मौजूद लोगों के बीच शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान उपस्थित समर्थकों ने मोहम्मद दानिश अख्तर के पक्ष में समर्थन जुटाने और उन्हें विजयी बनाने के लिए प्रयास करने की बात कही।

कई प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस जनसंपर्क कार्यक्रम में सपा नेता मोहम्मद अनस खान, सांसद के मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाश, सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद याकूब खान, नगर पालिका बिलासपुर के सांसद प्रतिनिधि अथर अली खान, बिजनौर के वार्ड नंबर 38 से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद, सैफनी से शाहाबाद के डॉ. कलीम खान, अमरोहा से डॉ. फुरकान खान, बिजनौर से डॉ. शरीफ, डॉ. शकील, जुल्फिकार, अरशद खान, शोएब सलमानी, पप्पू भाई, कलुआ और शोएब खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और प्रबुद्धजनों से संपर्क स्थापित कर आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। आयोजकों की ओर से प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान जारी रखने की बात कही गई।

रिपोर्ट: रफीउल्लाह खान
ब्यूरो चीफ, रामपुर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज