| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

  रायसेन में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन, किसानों को वितरित की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

रिपोर्ट: गुलशन कुमार जिला रायसेन, मध्य प्रदेश 

 जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

रायसेन, मध्य प्रदेश। रायसेन स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के वितरण के अवसर पर पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य पालन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा ने कन्यापूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया, प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, श्री राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री के उद्बोधन का हुआ लाइव प्रसारण

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हितग्राही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सांकेतिक चेक वितरित किए।इसके साथ ही किसानों को कृषि यंत्र एवं उन्नत किस्म के बीज भी वितरित किए गए, ताकि किसानों को कृषि कार्यों में सहायता मिल सके।


विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया निरीक्षण

कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे।

प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही कृषि से जुड़ी सुविधाओं एवं विभागीय गतिविधियों से अवगत कराया गया।

रिपोर्ट: गुलशन कुमार
जिला रायसेन, मध्य प्रदेश

📰 जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
सच्ची खबर, निष्पक्ष पत्रकारिता, जन-जन की आवाज़।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज