| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

गांधी जयंती पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चीरापाटला में विविध कार्यक्रम आयोजित

स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतूल
बैतूल जिला ब्यूरो — अकरम खान पटेल

बैतूल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चीरापाटला में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:30 बजे महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र यादव, क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार श्री अकरम खान पटेल, ग्राम पंचायत के सरपंच श्री रामपाल भलावी एवं विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों को याद किया। विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन एवं उनके विचारों से संबंधित विषयों पर अपने विचार भी प्रस्तुत किए।

इसके बाद विद्यालय के स्टाफ, छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय परिसर से होते हुए ग्राम चीरापाटला के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंची। इस दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया।


रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनने और अपने आसपास का वातावरण साफ रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षक श्री ओमप्रकाश कड़ोपे द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों को गांधी जी के विचारों से जुड़े संदेश दिए।

अंत में विद्यालय के प्राचार्य आर.डी. चोलकर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता एवं गांधी जी के आदर्शों को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्ट: अकरम खान पटेल
बैतूल जिला ब्यूरो
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज