शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वाहनों से 20 गौवंश बरामद, ₹9.98 लाख की संपत्ति जब्त, चार आरोपी फरार
बैतूल, मध्यप्रदेश। शाहपुर पुलिस ने अवैध गौवंश परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 20 गौवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने पिकअप वाहन और इनोवा कार सहित कुल ₹9.98 लाख की अनुमानित संपत्ति जब्त की है। दोनों मामलों में वाहन सवार चार आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पहली कार्रवाई ग्राम देशावाड़ी के पास घोड़ाडोंगरी रोड पर की गई। यहां पिकअप वाहन क्रमांक MH 46 BM 9753 से 12 गौवंश बरामद किए गए। पुलिस ने पिकअप और गौवंश सहित ₹5.60 लाख की संपत्ति जब्त की।
दूसरी कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर ग्राम बाचा के पास की गई। यहां इनोवा कार क्रमांक MH 04 CZ 2240 से सात गाय और एक बछड़ा, कुल आठ गौवंश बरामद किए गए। इस मामले में जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत ₹4.38 लाख बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों वाहनों में गौवंश को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान वाहन सवार चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
बरामद सभी 20 गौवंश को सुरक्षा के लिए कामधेनु गौशाला, ग्राम हर्राढाना, थाना रानीपुर में रखा गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस की अपील: पुलिस अधीक्षक बैतूल ने आमजन से अपील की है कि अवैध गौवंश परिवहन या पशुओं के प्रति क्रूरता की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर सूचना दे
रिपोर्टर: अकरम खान पटेल
ब्यूरो चीफ, बैतूल
जन जन की आवाज न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें