| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

विश्वकर्मा जयंती पर आयुर्वेदिक फार्मेसी में शस्त्र एवं उपकरणों का पूजन

औषधियों की जानकारी के लिए QR कोड व्यवस्था का शुभारंभ, औषधीय पौधों का हुआ वृक्षारोपण

वाराणसी। चिकित्सा विज्ञान संस्थान के आयुर्वेदिक फार्मेसी परिसर में 17 सितम्बर 2026 को प्रातः 9 बजे श्री विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर शस्त्रों एवं उपकरणों का पूजन तथा भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा का आयोजन आयुर्वेदिक फार्मेसी की अधीक्षिका प्रो. नम्रता जोशी द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में राजन श्रीवास्तव, कुलसचिव, का.हि.वि.वि., डॉ. एस.एन. संखवार, निदेशक चिकित्सा विज्ञान संस्थान, डॉ. संजय गुप्ता, संकाय प्रमुख आधुनिक चिकित्सा एवं प्रो. के.एच.एच.वी.एस.एस., संकाय प्रमुख आयुर्वेद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

औषधियों के लिए QR कोड व्यवस्था की शुरुआत

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयुर्वेदिक फार्मेसी में निर्मित होने वाली औषधियों के लिए QR कोड निर्माण एवं लेबलिंग व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ कुलसचिव, निदेशक चिकित्सा विज्ञान संस्थान, आधुनिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद संकाय के संकाय प्रमुख तथा पूर्व संकाय प्रमुख एवं रस शास्त्र के विश्वविख्यात विशेषज्ञ प्रो. सी.बी. झा द्वारा किया गया।

QR कोड के माध्यम से संस्थान में विक्रय होने वाली औषधियों के घटक द्रव्यों के साथ-साथ उनके प्रयोग एवं उपयोग संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इस व्यवस्था के निर्माण का कार्य आयुर्वेदिक फार्मेसी के कर्मचारी श्री धनञ्जय कुमार द्वारा फार्मेसी अधीक्षिका के दिशा-निर्देशन में किया जा रहा है।

फार्मेसी की योजना है कि आगामी दो माह के भीतर समस्त औषधियों के QR कोड तैयार कर उनकी लेबलिंग एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

इस अवसर पर निदेशक चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने कहा कि इस व्यवस्था को आगे बढ़ाने तथा आधुनिक पद्धति के मानकीकरण के लिए औषधियों के निर्माण में जिस भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, संस्थान द्वारा हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य काशी की जनता को सुलभ एवं सुगम तरीके से गुणवत्तापूर्ण औषधियों का लाभ उपलब्ध कराना है।

औषधीय पौधों का हुआ वृक्षारोपण

विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर उपस्थित सम्मानित अतिथियों द्वारा औषधीय पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। भविष्य में फार्मेसी में उपयोग होने वाले औषधीय पौधों की संख्या बढ़ाने की योजना है, ताकि विभिन्न औषधियों के निर्माण में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध औषधीय वनस्पतियों का उपयोग किया जा सके।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रो. संगीता गहलोत, प्रो. बी. राम, प्रो. सी.एस. पाण्डेय, प्रो. राजेंद्र प्रसाद, प्रो. पालीवाल, प्रो. रानी सिंह, प्रो. अलका अग्रवाल, प्रो. ए.सी. कर, प्रो. सुनीता सुमन, प्रो. दीपा मिश्रा, प्रो. रश्मि गुप्ता, डॉ. एल.एन. गुप्ता, डॉ. मनोज दाश, वैद्य सुशील कुमार दुबे, डॉ. शोभा भट्ट, डॉ. सनथ माया, डॉ. रोहित शर्मा, डॉ. गुरुप्रसाद निल्ले सहित रस शास्त्र के छात्र-छात्राएं, कर्मचारी एवं आयुर्वेदिक फार्मेसी के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विजय कुमार

रिपोर्टर, वाराणसी

https://beacons.ai/janjankiawaznews24?__v=t1789663200613

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज