| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 NSUI चिचोली का हल्ला बोल: स्कूलों और एकमात्र खेल मैदान की बदहाली पर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

चिचोली क्षेत्र में स्कूलों और खेल मैदान की बदहाल स्थिति को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) चिचोली ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। NSUI कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष अमन खान के नेतृत्व में जिला दंडाधिकारी बैतूल के नाम ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का तत्काल निराकरण किए जाने की मांग की।


NSUI कार्यकर्ताओं का कहना है कि चिचोली क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति गंभीर और चिंताजनक बनी हुई है। कई विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। संगठन ने आशंका जताई कि यदि समय रहते इन भवनों की मरम्मत और आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गईं तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना हो सकती है।


NSUI ने रखीं पांच प्रमुख मांगें

1. शासकीय कन्या विद्यालय में शौचालय निर्माण की मांग

NSUI ने चिचोली नगर स्थित शासकीय कन्या विद्यालय में छात्राओं के लिए व्यवस्थित एवं पर्याप्त शौचालय का निर्माण कराने की मांग की।

2. कन्या विद्यालय की बाउंड्रीवाल का निर्माण

छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासकीय कन्या विद्यालय की बाउंड्रीवाल का निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग की गई।

3. जर्जर स्कूल भवनों का जीर्णोद्धार

NSUI ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश विद्यालय भवन दयनीय स्थिति में पहुंच चुके हैं। ऐसे भवनों का जल्द निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराया जाना चाहिए।

4. एकमात्र खेल मैदान के कायाकल्प की मांग

चिचोली नगर में स्थित ब्लॉक के एकमात्र खेल मैदान की बदहाल स्थिति को लेकर भी संगठन ने आवाज उठाई। NSUI ने मैदान का कायाकल्प कराने और वहां खेल गतिविधियों को दोबारा व्यवस्थित रूप से संचालित कराने की मांग की।

5. गलत बिजली बिलों पर रोक लगाने की मांग

ज्ञापन में चिचोली क्षेत्र एवं नगर में विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे गलत बिजली बिलों का मुद्दा भी उठाया गया। NSUI ने ऐसे बिलों की जांच कराने तथा गलत बिलों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

करीब दो सैकड़ा विद्यार्थी हुए शामिल

ज्ञापन कार्यक्रम में लगभग दो सैकड़ा विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा, जर्जर भवनों और खेल मैदान की स्थिति को लेकर अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज आर्य, तोप पटेल, प्रवीण आर्य सहित कांग्रेस के कई नेता भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे।

NSUI चिचोली ने प्रशासन से मांग की है कि ज्ञापन में उठाई गई सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए जाएं और समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान कराया जाए।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

https://reference-url-citation.invalid/5

🔗 हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें


🌐 न्यूज़ पोर्टल:

"janjankiawaznews24.com" (https://reference-url-citation.invalid/0)


▶️ YouTube:

"@Janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/1)


📷 Instagram:

"@janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/2)


📘 Facebook:

"Facebook Page" (https://reference-url-citation.invalid/3)


✖️ X (Twitter):

"@akhileshdubpj" (https://reference-url-citation.invalid/4)


🔗 सभी सोशल मीडिया लिंक:

"Beacons – Jan Jan Ki Awaaz News 24" (https://reference-url-citation.invalid/5)


📞 चैनल से जुड़ने एवं समाचार/विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

7300 666 008


जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

हर खबर, आप तक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज