दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने किया नमन
केशरीपुर में जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया माल्यार्पण
वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से केशरीपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को केंद्र में रखता है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के विकास के लिए प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों एवं उनके बताए सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करें।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, संजय सोनकर, अजय दूबे, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ‘मिंटू’, अमित पटेल ‘रिंकू’, उषा राज मौर्या, जिला मंत्री खुशबू सिंह, उदय पटेल, बृजेश राजभर, विजय राज यादव, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, पंकज सिंह, सुनील मिश्रा, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, ओपी पटेल और अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: विजय कुमार
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
हर खबर, आप तक

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें