| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विभिन्न मामलों में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

रामपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी रामपुर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विभिन्न जनहित, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक मुद्दों से जुड़े मामलों में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई।


ज्ञापन में गोंडा एवं अयोध्या में हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। इसके साथ ही बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को रोके जाने तथा काफिले पर पथराव किए जाने के आरोपों का भी जिक्र किया गया। पार्टी ने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग रखी।


पार्टी की ओर से मांग की गई कि घटनाओं से संबंधित CCTV फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए, ताकि जांच के दौरान तथ्यों की सही तरीके से पड़ताल हो सके। साथ ही जांच में किसी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की भूमिका की भी जांच किए जाने की मांग की गई।


ज्ञापन में 68500 शिक्षक भर्ती के आरक्षण संबंधी प्रकरण को भी उठाया गया। पार्टी ने संबंधित मामले का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की।

इसके अलावा धार्मिक स्थलों से जुड़े चार सूत्रीय मांगों को लेकर भी ज्ञापन में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संबंधित सभी मामलों में तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।


आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने प्रशासन से ज्ञापन में उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र कार्रवाई और न्यायसंगत समाधान की मांग की।

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर
 
ब्यूरो चीफ — रफीउल्लाह खान  रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज