बोरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोरदेही पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद
बैतूल जिले में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने तथा अवैध हथियार रखने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध पुलि
द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत बोरदेही पुलिस ने एक आरोपी को देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात थाना बोरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बांगा निवासी झाडु पिता रंगलाल यदुवंशी, उम्र 49 वर्ष, अपने पास देशी पिस्टल रखकर ग्राम बांगा से मोरखा की ओर जा रहा है।
सूचना की तस्दीक और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम मोरखा रोड, ग्राम बांगा क्षेत्र में पहुंची और संदेही को रोककर उसकी विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने अवैध हथियार एवं कारतूस जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25-27 आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
जब्त सामग्री
- 01 देशी पिस्टल
- 02 जिंदा कारतूस
- अनुमानित कीमत ₹17,000
गिरफ्तार आरोपी
झाडु पिता रंगलाल यदुवंशी, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम बांगा, थाना बोरदेही।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक भैयालाल उईके, थाना प्रभारी बोरदेही, उप निरीक्षक पंचमसिंह उईके, प्रधान आरक्षक 395 नागेंद्र सिंह, आरक्षक 414 नीरज शेडे, आरक्षक 609 भगवानदास जावरे, आरक्षक शशिकांत आरसे एवं आरक्षक चालक किशोर साहू की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखने, उसका प्रदर्शन करने अथवा किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
रिपोर्ट: अकरम खान पटेल, ब्यूरो चीफ बैतूल
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें