| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 🚨 रामपुर: रोडवेज और स्लीपर बसों की सघन चेकिंग, यात्रियों की सुरक्षा पर जोर

रामपुर, 27 सितंबर 2026। माननीय न्यायालय एवं अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात/सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में ‘मीट एंड ग्रीट’ अभियान के तहत यातायात पुलिस रामपुर ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में रोडवेज एवं स्लीपर बसों की सघन चेकिंग की।


चेकिंग के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालक-परिचालक के दस्तावेज, निर्धारित यात्री क्षमता सहित अन्य यातायात मानकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान बस चालकों एवं परिचालकों को ओवरलोडिंग से बचने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के निर्देश दिए गए। यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए 1090, 1076 और 112 जैसी हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई।


इसके साथ ही बसों में फर्स्ट-एड किट की उपलब्धता और उसकी स्थिति की भी जांच की गई तथा बस संचालकों को किट को हमेशा उपलब्ध एवं उपयोग योग्य रखने के निर्देश दिए गए।

यातायात पुलिस रामपुर ने यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से पुलिस की सहायता लेने की अपील की।

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24  रामपुर

  ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज