| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

विश्वनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ नटवर नागर का जन्म

वाराणसी। विजय कुमार, रिपोर्टर 

 जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में स्थित अक्षयवट हनुमान मंदिर में शुक्रवार को भाद्र मास की अष्टमी तिथि पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गईं और देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा।


मध्यरात्रि में लग्नानुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विधि-विधान से संपन्न कराया गया। अर्चक अंकित मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत स्नान कराया और इसके बाद उन्हें नूतन वस्त्र धारण कराए गए।

सुगंधित पुष्पों से भगवान श्रीकृष्ण का भव्य शृंगार किया गया। मुकुट और रत्न जड़ित हार से सुसज्जित भगवान के स्वरूप की भव्यता देखते ही बनी। जन्मोत्सव के बाद अर्चकगणों द्वारा विधिवत महाआरती की गई।


देर रात तक मंदिर में भक्तों की मौजूदगी रही। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में पंचामृत और प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिवार के नील कुमार मिश्रा, बच्चा पाठक, सतीश गिरी, कमल मिश्रा, राजू पाठक, रमेश गिरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: विजय कुमार, रिपोर्टर
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज