गोरखपुर में सम्मानित शिक्षिकाओं का जिलाधिकारी रामपुर ने बढ़ाया मान
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
ब्यूरो चीफ : रफीउल्लाह खान रामपुर
रामपुर। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से जिले का नाम रोशन करने वाली शाहबाद की खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बबिता सिंह एवं प्राथमिक विद्यालय अहमदनगर जागीर की प्रधानाध्यापिका वैलेटिना विक्टर को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट में शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दोनों शिक्षिकाओं द्वारा किए जा रहे अभिनव प्रयासों एवं निपुण भारत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों में तार्किक क्षमता, वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास विकसित करने की मजबूत नींव तैयार करती है।
जिलाधिकारी ने सम्मानित शिक्षिकाओं से अपने सफल शिक्षण प्रयोगों और नवाचारों को जिले के अन्य विद्यालयों के शिक्षकों के साथ साझा करने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें