सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बना शो पीस
सिंधोरा (वाराणसी) काशीवार्ता। विकासखंड पिंडरा के ग्राम सभा गाडर (खुटहां) में दो दशक पहले बना सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शो पीस बनकर रह गया। गांववासियों का कहना है कि जब से यह स्वास्थ्य केन्द्र बना है तब से आज तक यहां पर कोई भी चिकित्सक या स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी नहीं दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि अगर यह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चालू रहता तो क्षेत्र के लोगों को काफी सहुलियत मिलती। इस स्वास्थ्य केन्द्र का सुधबुध लेने वाला कोई नहीं है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें