| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

भैंसदेही पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 21 मोटरसाइकिलें बरामद

एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार; करीब 15 लाख रुपये के चोरी के वाहन जब्त

बैतूल। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भैंसदेही पुलिस ने वाहन चोरी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से 21 चोरी की मोटरसाइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है, बरामद की गई हैं। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


चोरी की मोटरसाइकिल की रिपोर्ट से खुला मामला

जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को ग्राम उदामा निवासी पंकज बछले की होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP48MZ4812 ग्राम कोथलकुंड से चोरी हो गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 325/26, धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में सामने आया गिरोह का राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस ने विशेष टीम गठित की। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही राधेश्याम उर्फ राधे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 21 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

गिरफ्तार आरोपी

राधेश्याम उर्फ राधे पिता दुर्गाचरण घिडोडे, उम्र 21 वर्ष, जाति किराड़, निवासी ग्राम सातनेर, थाना आठनेर, जिला बैतूल।

दो आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल दो अन्य सह-आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस को फरार आरोपियों से वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी और बरामदगी की उम्मीद है।

15 लाख रुपये के वाहन जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 21 नग चोरी की मोटरसाइकिलें, अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये, बरामद की हैं।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, विवेचक सउनि बलिराम बम्हनेले, आरक्षक नारायण (490), आरक्षक तनवीर (262), आरक्षक नरेन्द्र (683), आरक्षक सोनू (600), आरक्षक सुनील (494) तथा नगर रक्षा समिति के राहुल, गौरव, दीपक, अलकेश एवं सूरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने की अपील

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें तथा वाहन खड़ा करते समय लॉक का उपयोग जरूर करें। वाहनों के आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा चोरी के वाहन की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर दें।


उन्होंने वाहन खरीदते समय दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन और स्वामित्व संबंधी जानकारी की अच्छी तरह जांच करने की भी अपील की। पुलिस द्वारा वाहन चोरी सहित संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

जन जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतुल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज