| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

बिना बीमा वाहनों से स्कूली बच्चों को ले जाने का आरोप, शासकीय हाई स्कूल बीजादेही के प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर सवाल

बैतूल। शासकीय हाई स्कूल बीजादेही के विद्यार्थियों को आईटीआई में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के लिए बगडोना ले जाने के दौरान कथित रूप से बिना वैध बीमा वाले वाहनों का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वाहनों में करीब 20-20 विद्यार्थियों को ले जाया गया, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


अभिभावकों का कहना है कि स्कूली विद्यार्थियों को किसी वाहन से ले जाने से पहले वाहन के दस्तावेज, बीमा, फिटनेस सहित अन्य आवश्यक वैधानिक कागजात की जांच की जानी चाहिए। यदि बिना वैध बीमा वाले वाहनों का उपयोग किया गया है, तो यह विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय हो सकता है।


इस मामले में शासकीय हाई स्कूल बीजादेही के प्राचार्य की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के माध्यम से यह स्पष्ट किया जाए कि विद्यार्थियों को किन वाहनों से, किस अनुमति के आधार पर और किन दस्तावेजों की जांच के बाद बगडोना ले जाया गया।


अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के पालन को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।

दुर्गेश यादव
मध्यप्रदेश हेड
जन जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज