| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 स्मार्ट सिटी का एक और प्रयोग

कचहरी पर बना जनसुविधा केद्र ध्वस्त, फिर खुलेगी चाय की दुकान

वाराणसी । स्मार्ट सिटी की असफल योजनाओं की फ़ेहरिस्त में एक और नाम जुड़ने वाला है। जी हाँ, कचहरी के अंबेडकर चौराहे पर कुछ माह पूर्व लाखों की लागत से बना जनसुविधा केंद्र ध्वस्त कर दिया गया है। अब उसकी जगह उसी तरह का नया केंद्र बनेगा।


 तोड़ने की वजह घाटा बतायी जा रही है। परंतु, असली वजह यह थी कि सड़क किनारे धूल धक्कड़ के बीच महंगी चाय-कॉफी की दुकान पर कोई ग्राहक आ नहीं रहा था। नतीजा यह हुआ कि ठेकेदार ने लाखों का घाटा झेलने के बाद शटर गिरा दिया। जब स्मार्ट सिटी ने सड़क की पटरी घेर कर जनसुविधा केंद्र के नाम पर चाय की दुकान खोली तो प्रचारित किया गया कि यहाँ पर चाय काफ़ी के साथ ही वाईफाई, ट्रेन फ्लाइट की जानकारी, शौचालय आदि की भी सुविधाएं मिलेंगी।


 जिस स्थान पर यह महंगी दुकान बनी वह कचहरी इलाका है। यहाँ चाय पान की अनगिनत दुकाने हैं। जहाँ सस्ते रेट पर चाय समोसा आसानी से उपलब्ध है। ऐसे में इस हाईफाई दुकान में महंगी चाय भला कौन पीता। जब ग्राहक नहीं मिले तो ठेकेदार को नगर निगम से अनुबंध अनुसार किराया देना भारी पड़ने लगा। नतीजतन दुकान बंद कर दी। महीनों की बंदी के बाद स्मार्ट सिटी ने एक और प्रयोग करने की सोची। अब दुबारा इस दुकान को नए कलेवर में खोलने की तैयारी है।

वाराणसी | रिपोर्ट: विजय कुमार वनारासी

📺 जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज