| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 इंदिरा भवन में मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के                जिला प्रभारियों की विशेष बैठक संपन्न

रिपोर्ट: अकरम खान पटेल

ब्यूरो चीफ – बैतूल (मध्यप्रदेश)

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

“हर खबर, आप तक”

संगठन सृजन अभियान को लेकर जिला प्रभारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली/बैतूल, 23 सितंबर 2026। दिल्ली स्थित इंदिरा भवन कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के संगठन सृजन अभियान में लगे सभी जिला प्रभारियों की एक विशेष एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे जिला प्रभारियों ने हिस्सा लिया।


बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश में अल्पसंख्यक विभाग के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा संगठन सृजन अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने को लेकर जिला स्तर पर चल रहे कार्यों पर चर्चा करना रहा।


करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में इमरान प्रतापगढ़ी ने उपस्थित जिला प्रभारियों को संबोधित किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान जिला प्रभारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिला। प्रभारियों ने उनसे विभिन्न संगठनात्मक विषयों को लेकर सवाल किए और अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारी साझा की। इस सीधे संवाद को बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण बताया।


बैठक में मध्यप्रदेश के सभी जिला प्रभारियों की मौजूदगी रही। इस दौरान संगठन सृजन अभियान को लेकर आपसी समन्वय और जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

पदाधिकारियों ने जताया आभार

बैठक में मध्यप्रदेश प्रभारी आबिद कागजी, जो राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं, तथा सहप्रभारी लियाकत गद्दी उपस्थित रहे। दोनों पदाधिकारियों ने दिल्ली पहुंचकर बैठक में शामिल हुए सभी जिला प्रभारियों का आभार व्यक्त किया।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों के बीच संगठनात्मक विषयों को लेकर संवाद हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रभारियों ने संगठन सृजन अभियान को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य को आगे बढ़ाने की बात कही।

बैठक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज