सदगुरु ऋतेश्वर का आशीर्वाद महोत्सव कल, दादूपुर में जुटेंगे श्रद्धालु
बनारस लॉन में शाम 6 बजे से होगा ‘सदगुरु सानिध्य एवं आशीर्वाद महोत्सव’
वाराणसी। आनन्दम धाम ट्रस्ट के पीठाधीश्वर सदगुरु ऋतेश्वर के काशी आगमन के अवसर पर 26 सितंबर को दादूपुर स्थित बनारस लॉन में ‘सदगुरु सानिध्य एवं आशीर्वाद महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम छह बजे से होगा।
आयोजन समिति के सदस्यों पूर्व एमएलसी केदार नाथ सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, अजय सिंह बॉबी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह पप्पू, आशुतोष प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य अजीत विक्रम सिंह, संतोष सिंह एवं बृजेश सिंह ‘डब्बू’ ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की जानकारी दी।
आयोजन समिति ने बताया कि सदगुरु ऋतेश्वर आध्यात्मिक ज्ञान एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित हैं। उनके सानिध्य और सत्संग से मन, बुद्धि एवं चित्त की शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा, शांति, सदाचार तथा आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में प्रेरणा मिलने की बात कही गई।
महोत्सव को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन समिति ने धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं-बहनों और युवाओं से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर सदगुरु ऋतेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
रिपोर्ट: विजय कुमार, वाराणसी
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | डिजिटल मीडिया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें