| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

भूमिगत बिजली जंक्शन बॉक्स में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

वाराणसी। शहर के व्यस्ततम मदनपुरा क्षेत्र में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ज्वेलर्स की दुकान के ठीक सामने स्थित भूमिगत बिजली के जंक्शन बॉक्स में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और धुआं पूरे इलाके में फैल गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें दुकान तक पहुंचने लगीं। समय रहते स्थानीय लोगों की नजर आग पर पड़ गई, जिसके बाद तत्काल सतर्कता बरती गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जमीन के नीचे लगे बिजली के जंक्शन बॉक्स से आग की लपटें निकलती और धुआं उठता साफ दिखाई दे रहा है।

पीड़ित दुकानदार सरदार हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस जंक्शन बॉक्स में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार यहां आग लग चुकी है। दुकानदारों का आरोप है कि क्षेत्र की भूमिगत बिजली केबलिंग जर्जर हो चुकी है और शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यदि समय रहते भूमिगत विद्युत व्यवस्था की जांच और मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका है।


स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और नगर निगम से मांग की है कि मदनपुरा बाजार में लगे सभी भूमिगत बिजली जंक्शन बॉक्सों की तत्काल जांच कराई जाए और जर्जर केबलिंग को दुरुस्त कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

रिपोर्टर — विजय कुमार
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | वाराणसी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज