| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 पुष्कर तालाब की सीढ़ियों के नीचे से निकल रहा बालू, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में गंगा से बालू निकलने की बात अब पुरानी हो चुकी है। अब वाराणसी के असि क्षेत्र स्थित प्राचीन पुष्कर तालाब की नवनिर्मित सीढ़ियों के नीचे से बालू निकलने का मामला सामने आया है। सीमेंट की कमी के कारण सीढ़ियां पोपली होकर जगह-जगह टूटने और उखड़ने लगी हैं।


स्थानीय लोगों के अनुसार, इन सीढ़ियों का निर्माण कुछ महीने पहले ही कराया गया था, लेकिन अब उनकी हालत खराब होने लगी है। खास बात यह है कि यह पहली बार नहीं है। बताया जा रहा है कि तालाब की सीढ़ियां एक-दो बार नहीं, बल्कि करीब आधा दर्जन बार बनाई जा चुकी हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद उनमें टूट-फूट शुरू हो जाती है।

तालाब के सफाई अभियान की शुरुआत करने वाले जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने आरोप लगाया कि पुष्कर तालाब के सुंदरीकरण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। उनके मुताबिक, कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया।

मंगलवार शाम क्षेत्रीय विधायक भी पुष्कर तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे थे। हालांकि, रात होने के कारण तालाब की टूटी हुई सीढ़ियां उनकी नजर में नहीं आ सकीं।

अब स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सीढ़ियों के निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट: विजय कुमार, वाराणसी

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 — हर खबर, आप तक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज