| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

पहाड़ी गेट चौराहे पर सड़क हादसा, घायल युवक से मिले सलमान शाह


ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान  रिपोर्ट
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24  रामपुर

रामपुर। सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे पहाड़ी गेट चौराहे पर टेम्पो और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के पैर में काफी चोटें आई हैं।


हादसे की जानकारी मिलने के बाद AIMIM के युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। उन्होंने घायल के परिजनों से भी बातचीत की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।


सलमान शाह ने मौके पर मौजूद डॉक्टरों से घायल युवक को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सड़क हादसे बेहद दर्दनाक होते हैं। ऐसे समय में घायल व्यक्ति को तत्काल और बेहतर उपचार मिलना सबसे जरूरी है। उन्होंने घायल युवक के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह तआला उसे जल्द से जल्द सेहत और पूरी तरह शिफा अता फरमाए।


सलमान शाह ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज