🚨 बनारस रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर-8 बना ‘झरना’
बारिश के दौरान शेड और पंखों के पास से तेज धार में गिरा पानी, कुछ देर दिखा झरने जैसा नजारा
वाराणसी। शनिवार को हुई तेज बारिश के दौरान बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब शेड और पंखों के आसपास से बारिश का पानी तेज धार में नीचे गिरने लगा। प्लेटफॉर्म पर पानी गिरने का नजारा कुछ देर के लिए ऐसा दिखाई दिया, मानो स्टेशन पर ही झरना बह रहा हो।
इस दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद रेलवे की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे।
मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे की ओर से बताया गया कि लगातार बारिश के दौरान रेन वाटर पाइप में मांझा, पेड़ों की पत्तियां और बोतल फंस जाने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई थी। इसी वजह से बारिश का पानी पाइप से निकलने के बजाय प्लेटफॉर्म की ओर गिरने लगा।
रेलवे टीम ने तत्काल रेन वाटर पाइप की सफाई कराई, जिसके बाद पानी की निकासी सामान्य हो गई।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि तेज बारिश के दौरान यह स्थिति अस्थायी रूप से बनी थी। रेन वाटर पाइप की सफाई के बाद समस्या का समाधान कर दिया गया है।
रिपोर्टर: विजय कुमार
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें