| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 घटिया खम्भे पर लटकती बिजली व्यवस्था, हादसे की आशंका

11 हजार वोल्ट की लाइन झुके खम्भे के सहारे, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से कार्रवाई की मांग

सिंधोरा, वाराणसी। विकासखंड पिंडरा के विद्युत उपकेंद्र नेवादा अंतर्गत ग्राम सभा चमरु में एग्रीकल्चर के लिए लगाए गए बिजली के खम्भे की स्थिति इन दिनों चिंता का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, घटिया गुणवत्ता का खम्भा बिजली के तारों का भार पड़ते ही बीच से टेढ़ा होकर झुक गया।



ग्रामीणों का कहना है कि इसी झुके हुए खम्भे के सहारे 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। खम्भा लगाए जाने के कुछ ही दिनों बाद बीच से टेढ़ा होकर झुक गया था और कई महीनों से उसी स्थिति में पड़ा हुआ है।

जिस स्थान पर खम्भा झुका है, वहां चौराहेनुमा रास्ता होने के कारण लोगों का लगातार आवागमन रहता है। ऐसे में ग्रामीणों में किसी अप्रिय घटना को लेकर चिंता बनी हुई है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए झुके हुए खम्भे को दुरुस्त कराया जाए अथवा उसे बदलकर मजबूत खम्भा लगाया जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि 11 हजार वोल्ट की लाइन होने के कारण मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। अब देखना होगा कि विद्युत विभाग इस शिकायत पर कब तक कार्रवाई करता है।

रिपोर्ट: विजय कुमार, वाराणसी

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज