| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

पत्रकार मो. अफसर का अल फैज़ वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मान

मुलताई। नगर की सामाजिक संस्था अल फैज़ वेलफेयर सोसायटी द्वारा पत्रकार मो. अफसर का फूलमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। संस्था के सदस्यों ने उनकी पत्रकारिता एवं सामाजिक कार्यों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


सोसायटी के अध्यक्ष सैय्यद मकसूद अली ने बताया कि नगर सहित जिलेभर में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले जागरूक पत्रकार मो. अफसर को हाल ही में भोपाल में आयोजित पत्रकार समागम एवं सम्मान समारोह में उत्कृष्ट पत्रकारिता एवं संस्था के प्रति समर्पण के लिए टीएनपी न्यूज़ के सीएमडी अमित पाण्डेय एवं भोपाल सांसद आलोक शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया था।

मो. अफसर की इस उपलब्धि पर नगर सहित जिलेभर के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। अध्यक्ष सैय्यद मकसूद अली ने कहा कि मो. अफसर पत्रकारिता के साथ-साथ अल फैज़ वेलफेयर सोसायटी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजसेवा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी उपलब्धि को देखते हुए संस्था की ओर से उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संस्था के सचिव अब्दुल वहीद पठान, आरिफ पेंटर, मोहम्मद भाई, बाबर भाई, मकसूद भाई, असद मिस्त्री, गब्बर भाई, जाफर भाई, अल्ताफ टेलर, बब्बू भाई, अज़हर भाई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ — अकरम खान पटेल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज