वाराणसी: छह माह से मानदेय न मिलने पर आउटसोर्स कर्मचारियों का शांतिपूर्ण धरना
वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय/चिकित्सालय, वाराणसी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने पिछले छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने के विरोध में बुधवार को शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के समक्ष धरना देते हुए लंबित मानदेय का अविलंब भुगतान किए जाने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धरना-प्रदर्शन में राज्य संयुक्त परिषद से निरंजन श्रीवास्तव, रमेश चंद्र राय, सेवानिवृत्त राजेश पांडेय और संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राजन पाल, अरविंद मिश्रा, मनोज पटेल, आंचल राजभर, नईम सिद्दीकी, पवन कुमार सिंह, राहुल कुमार और शिवम दुबे समेत अन्य कर्मचारी शामिल हुए।
कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से लंबित मानदेय का भुगतान जल्द कराने की मांग की। धरना शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 — हर खबर, आप तक

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें