| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का सदस्यता जोड़ो अभियान, दो पदाधिकारियों की नियुक्ति

सीतापुर/लहरपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, सीतापुर उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता जोड़ो अभियान के तहत संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा लहरपुर अध्यक्ष अभिषेक सिंह द्वारा दो पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।


अभियान के दौरान आकाश सिंह को युवा प्रकोष्ठ सकरन के ब्लॉक अध्यक्ष तथा उदित सिंह को युवा प्रकोष्ठ सकरन के ब्लॉक सचिव पद पर नियुक्त किया गया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने तथा अपनी गरिमा एवं अनुशासन में रहकर संगठन के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला सिंह शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी, उत्तर प्रदेश जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सीतापुर जिला प्रभारी शिवम सिंह चौहान, समाजसेवी देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शिवपूजन सिंह, ललित सिंह, ऐश्वर्या प्रताप सिंह, रमेश सिंह, प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता से जोड़ने पर जोर दिया गया। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

रिपोर्टर: अभिषेक सिंह परमार
लहरपुर, सीतापुर

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज