गणेश विसर्जन के दौरान 16 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला
पुरानी रंजिश में तीन युवकों पर हमला करने का आरोप, परिजनों ने थाना पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही के लगाए आरोप
बैतूल। बीजादेही थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान 16 वर्षीय नाबालिग रोहित यादव पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों—ओमप्रकाश यादव, बसंत यादव और गब्बर यादव—ने रोहित यादव को रास्ते में घेरकर विवाद किया और उसके बाद चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद घायल रोहित यादव को धर्मेंद्र और बलदेव उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल ले गए।
पीड़ित परिवार ने बीजादेही थाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि घटना में शामिल बताए जा रहे युवकों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है और आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
परिजनों का कहना है कि सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान नाबालिग पर चाकू से हमला किया गया। परिवार ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
परिजनों ने बीजादेही थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को लेकर भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
अब पुलिस द्वारा मामले में क्या कार्रवाई की जाती है और पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच किस स्तर पर होती है, यह देखना होगा।
रिपोर्ट: दुर्गेश यादव, मध्यप्रदेश हेड
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें